सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों से 110 रुपये की फीस ली जाती है। प्रति माह करीब पचास लाख रुपये फीस से जमा हो रहे हैं। इस फीस के अलावा करीब डेढ़ करोड़ रुपये का शिक्षा विभाग को अलग से वेतन के लिए इंतजाम करना पड़ता है।
उधर, कंप्यूटर शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पड़ी छुट्टियां भी नहीं मिल रही हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति में भी इन शिक्षकों को आना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर सोमवार को कंप्यूटर शिक्षकों ने सचिवालय पहुंचकर शिक्षा सचिव को भी अवगत करवाया।