फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सऐप पर करें लापरवाह चालक की शिकायत

Sun, 15 Jan 2017 12:25 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए निगम प्रबंधन ने व्हाट्सऐप कंप्लेट नंबर भी जारी कर दिए हैं। इनमें एक शिकायत नंबर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक और दूसरा नंबर मुख्य महाप्रबंधक का है। लापरवाह बस चालक की शिकायत यात्री सीधा दोनों नंबरों पर कर सकते हैं। चालक के दोषी पाए जाने पर संबंधित चालक पर कार्रवाई तो होगी, साथ ही शिकायतकर्ता यात्री को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा। 
विज्ञापन


सूबे में बीते 14 सालों में करीब 39,312 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें करीब 12,402 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि सूबे के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर सड़क मार्ग तंग है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने व्हाट्सऐप कंप्लेट नंबर जारी किए हैं।

इनमें एक व्हाट्सऐप कंप्लेट नंबर 9816466004 प्रबंध निदेशक और दूसरा 94180-00524 मुख्य महाप्रबंधक का है। अगर कोई बस चालक शराब पीकर, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करे या तेज गति में बस दौड़ाता है तो इसकी वीडियो बनाकर यात्री इन दोनों नंबरों पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन


मामले के 24 घंटे के भीतर छानबीन शुरू की जाएगी। इतना ही नहीं, अगर कोई चालक दोषी पाया जाता है तो संबंधित बस चालक के खिलाफ  प्रबंधन नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा। एक ही चालक लगातार तीन शिकायतें आने और दोषी पाए जाने पर उसकी नौकरी भी जा सकती है। 

व्हाट्सऐप कंप्लेट नंबर निगम की सभी करीब तीन हजार बसों में अंकित किए जाएंगे। बाकायदा लोगों को जागरूक करने के लिए निगम प्रबंधन पंफ्लेट भी बांट रहा है। उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुविधा को प्रबंधन ने शिकायत नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें