यदि दसवीं कक्षा में आपकी कंपार्टमेंट आई है तो आप 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए 200 रुपए फीस के साथ छात्र आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा पुनर्निरीक्षण के लिए 150 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका शुल्क के साथ परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थी 300 रुपये शुल्क के साथ 30 जून तक आवेदन करें।
विलंब शुल्क 1500 रुपये के साथ 25 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। अधूरे तथा कम शुल्क वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध है।