फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्यूएफएक्स मामले में कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 21 Nov 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी मामले में मंडी पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी इस मामले में अहम मानी जा रही हैं कि अब पुलिस के हाथ कंपनी की महिला निदेशक लग गई है। 
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्यूएफएक्स कंपनी के माध्यम से फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी मामले में मंडी पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी इस मामले में अहम मानी जा रही हैं कि अब पुलिस के हाथ कंपनी की महिला निदेशक लग गई है। मामले से जुड़े मुख्य आरोपी विदेश फरार हो गए हैं। जिनकी भारत वापसी के लिए भी मंडी पुलिस लगातार काम में लगी हुई है।  महिला निदेशक को मंडी पुलिस की टीम ने कुल्लू के भुंतर से दबोचा। महिला निदेशक पुलिस से बचने के लिए भूमिगत हो गई थी। निदेशक भी मंडी जिले से संबंधित बताई जा रही है। पुलिस महिला निदेशक से पूछताछ कर रही है और तथ्य खंगाल रही है। अभी इस मामले में कई और रिकॉर्ड कब्जे में लिया जा सकता है।

विज्ञापन


इसके लिए भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। उधर, इस मामले से जुड़े निवेशक खामोश बैठे हुए हैं और दस्तावेज होने का दावा कर रहे हैं। जबकि इस मामले में पुलिस जांच के दौरान कई खुलासे हो चुके हैं। कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग अधिकृत नहीं थी। इसके लिए उनके पास जरूरी लाइसेंस नहीं थे। दो सालों में कंपनी में करीब 210 करोड़ रुपये पूंजी का निवेश हुआ था। इस पूरे खेल में करीब 70 करोड़ रुपये ठगी होने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मामले से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार तहकीकात की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें