फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दवाओं का घटिया कच्चा माल सप्लाई करने के मामले में कंपनी मालिक गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 10:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

ड्रग विभाग ने बद्दी की एक कंपनी के संचालक संजय सिंह निवासी पंचकूला को गिरफ्तार किया है। वह हिमाचल के विभिन्न फार्मा उद्योगों को कच्चा माल सप्लाई करता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दवाओं का घटिया कच्चा माल सप्लाई करने वाली कंपनी के मामले में राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण ने दूसरी गिरफ्तारी की है। ड्रग विभाग ने बद्दी की एक कंपनी के संचालक संजय सिंह निवासी पंचकूला को गिरफ्तार किया है। वह हिमाचल के विभिन्न फार्मा उद्योगों को कच्चा माल सप्लाई करता था। विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी संचालक ज्यादातर दवा कंपनियों को लेबल बदलकर घटिया कच्चा माल सप्लाई करता था।

विज्ञापन


इससे पहले विभाग इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुका है। वह कंपनी में बतौर प्रबंधक काम कर रहा था। ड्रग विभाग बद्दी ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को टीम ने कंपनी के संचालक संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सहायक दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि दवाओं का कच्चा माल सप्लाई करने के मामले में दूसरी गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह कंपनी नामी कंपनियों का लेबल लगाकर लो ग्रेड का कच्चा माल फार्मा कंपनी को बेच रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें