एमडीएम सोलन के नोडल अधिकारी राज कुमार पराशर ने बताया कि निदेशालय की ओर से स्कूलों में दोपहर के भोजन योजना में तिथि भोजन योजना शुरू करने को लेकर अधिसूचना मिली है। जिले के सभी स्कूलों को भी इस संबंध में जानकारी प्रदान कर दी गई है।
जंक फूड पर रहेगी रोक
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के प्रदेश नोडल ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि भोजन योजना में पिज्जा, बर्गर, पेटीज, मोमोज आदि नहीं परोसा जा सकेगा। मेवा और मौसमी फल या फिर अन्य पौष्टिक आहार दिया जा सकता है। भोजन के बारे में प्रचार और प्रसार भी नहीं कर सकेंगे। यह भोजन स्कूल में कब देना है। इसका निर्णय स्कूल स्तर पर एसएमसी, प्रधानाचार्य समेत एमडीएम समिति तय करेगी।