इस दौरान अगर तबादले किए गए तो स्कूलों में शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले जारी तबादलों आवेदनों और डीओ नोट पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
एक शैक्षणिक सत्र में एक बार ही तबादले की योजना
एक शैक्षणिक सत्र के दौरान एक बार ही तबादले करने को लेकर योजना बनाई जाएगी। ऐसे शिक्षकों को ही स्थानांतरित किया जाएगा, जिनका कार्यकाल एक स्थान पर निर्धारित समय पूरा करने वाला होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादले किस प्रकार किए जाएंगे, इसको लेकर आने वाले दिनों में विचार किया जाएगा। उधर, शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए वीरवार दोपहर बाद शिक्षा विभाग ने निदेशालय की ट्रांसफर शाखा सहित सभी जिला उपनिदेशकों को अधिसूचना जारी कर पुराने डीओ नोट पर तबादले नहीं करने के लिए कहा है।