फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छोटा शिमला वार्ड में व्यावसायिक परिसर और सामुदायिक केंद्र बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर की अध्यक्षता में हुई वित्त संविदा समिति की मासिक बैठक में दी मंजूरी
विज्ञापन

ब्रॉकहास्ट में नगर निगम की जमीन पर बनेगा सामुदायिक केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महापौर सुरेंद्र चौहान के छोटा शिमला वार्ड के लोगों को अब जल्द ही सामुदायिक केंद्र और व्यावसायिक परिसर की सुविधा मिलने वाली है। नगर निगम ने इसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर की अध्यक्षता में मंगलवार को टाउनहॉल भवन में हुई वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में निगम प्रशासन ने रिपोर्ट दी कि छोटा शिमला के ब्रॉकहास्ट में नगर निगम की जमीन है जिस पर यह परिसर बनाया जा सकता है। इस क्षेत्र में अभी एक भी सामुदायिक भवन नहीं है। इससे लोगों को सस्ती दरों पर सामुदायिक भवन की सुविधा मिलेगी, वहीं निगम को आय होगी। विकासनगर के सूर्यनगर के लिए भी पट्टी मोड़ से 60.39 लाख रुपये से सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। भरयाल कूड़ा संयंत्र की बाड़बंदी के लिए 49.97 लाख रुपये खर्च होंगे। बैठक में पार्षद सरोज ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, कांता सुयाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




पेंशनर पर बढ़ा खर्च अपनी निधि से देगा निगम
पेंशनर पर बढ़ रहे खर्च को नगर निगम निधि से देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। नगर निगम के करीब 800 पेंशनर हैं जिन पर सालाना निगम को अब अपनी निधि से करीब डेढ़ करोड़ रुपये अतिरिक्त देने हैं। यह पैसा सरकार से नहीं मिलेगा। इसलिए निगम अपनी निधि से ही देगा।



कंसलटेंट नियुक्ति को मंजूरी
समिति ने भरयाल कूड़ा संयंत्र चलाने के लिए सेवानिवृत्त प्रोजेक्ट अधिकारी डीपी सिंह को एक साल के लिए कंसलटेंट के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इन्हें 70 हजार रुपये मासिक तनख्वाह दी जाएगी। अंतिम फैसला सदन लेगा।
विज्ञापन



निगम की नाक तले अवैध निर्माण
रुल्दूृभट्ठा पार्षद सरोज ठाकुर ने बैठक में लक्कड़ बाजार और ईदगाह क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर सवाल उठाए। कहा कि निगम प्रशासन की नाक के तले कई दिन से इस क्षेत्र में अवैध निर्माण हो रहा है। शिकायत के बावजूद इसे रोका नहीं जा रहा। पार्षद ने महापौर से इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा। हालांकि, बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इसे तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें