फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों में खरीदी स्वीपिंग मशीनों का रिकॉर्ड तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
विस प्राक्कलन समिति ने निरीक्षण में खड़ी पाई मशीनें, पूछा इनका फायदा क्या
विज्ञापन

क्रॉसर
बोले, इससे अच्छा बेरोजगारों को रोजगार देते
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सफाई व्यवस्था हाईटेक करने के लिए पांच करोड़ रुपये से खरीदी गई दो स्वीपिंग मशीनों का रिकॉर्ड तलब कर दिया है। नगर निगम से इसके टेंडर और रेट संबंधी दस्तावेज पेश करने को कहा है।
विधानसभा की प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश ध्वाला की अगुवाई वाली विधायकों की कमेटी ने शुक्रवार को राजधानी में चल रहे स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसी दौरान स्मार्ट सिटी मिशन से खरीदी स्वीपिंग मशीनें सड़क पर खड़ी दिखाई दी। कमेटी ने इस बारे में रिपोर्ट ली और हैरानी जताई। पूछा कि आखिर इन मशीनों में पांच करोड़ लायक क्या है? इन्हें खरीदा ही है तो फिर सड़क पर क्यों खड़ा किया है, इनसे सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि इतनी महंगी मशीनों की जगह बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। कमेटी ने नगर निगम से इसका रिकॉर्ड तलब किया है। निरीक्षण के दौरान कमेटी ने रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास लगाए फाउंटेन का भी रिकॉर्ड मांगा है। टीम ने इस दौरान आजीविका भवन, चौड़ा मैदान बुक कैफे, बालूगंज चौक समेत सर्कुलर रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
निर्माण कार्यों का रिकॉर्ड किया तलब
समिति ने शिमला शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का टेंडर और इसमें दिए रेट सहित ब्योरा मांगा है। इसमें दिए रेट की समीक्षा और तुलना की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे निर्माण कार्यों से समिति के सदस्य संतुष्ट नजर आए। हालांकि, कई जगह काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। अध्यक्ष रमेश ध्वाला ने कहा कि स्वीपिंग मशीनों और निर्माण कार्यों के टेंडर का रिकॉर्ड मांगा है ताकि इसकी समीक्षा हो सके। इस निरीक्षण में समिति सदस्य एवं विधायक राकेश सिंघा, विधायक अरुण कुका, विधायक नरेंद्र ठाकुर, विधायक जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहे। इससे पहले वीरवार को कमेटी ने शहर में चल रहे आश्रमों का जायजा लिया था।
विज्ञापन

बारिश में फेल हैं यह मशीनें
स्मार्ट सिटी से खरीदीं यह मशीनें बारिश में फेल हैं। बारिश के बीच यह सफाई नहीं करतीं। गीला कचरा उठाने में यह सक्षम नहीं है। इनसे बेहतर सफाई पावर ग्रिड से मिली 45 लाख रुपये की मशीन करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें