फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फैशन के साथ आराम भी, कोरियन ट्राउजर की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून में हल्के और स्टाइलिश कपड़े बने युवतियों की पहली पसंद
विज्ञापन

बाजारों में 1200 से 1500 रुपये तक हैं ट्राउजर
300 से 500 तक बिक रही है कॉटन की कुर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मानसून के मौसम में आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों की तलाश कर रही युवतियों के बीच इन दिनों कोरियन ट्राउजर और कॉटन कुर्तियों का क्रेज बढ़ गया है। बाजारों में कोरियन ट्राउजर 1,200 से 1,500 रुपये तक, जबकि कॉटन कुर्तियां 300 से 500 रुपये तक बिक रहे हैं। इनमें शॉर्ट और लॉन्ग, दोनों तरह की कुर्तियां शामिल हैं।

शहर के बाजारों में इनकी खरीदारी के लिए युवतियों और महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। लोअर बाजार में रेडीमेड कपड़ों की विक्रेता प्रीति और शारिब ने बताया कि बाजार में कोरियन ट्राउजर, कॉटन पैंट, स्पैंडेक्स पैंट और कॉटन कुर्तियों की मांग बढ़ी है। मानसून के दौरान ज्यादातर युवतियां हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। यही वजह है कि इनकी मांग में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्लैक, बेज, ऑफ व्हाइट, ऑलिव ग्रीन, स्काई ब्लू और पेस्टल रंगों के ट्राउजर के साथ फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्तियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। लोअर बाजार के एक अन्य कारोबारी मंजीत सिंह ने बताया कि इस तरह के कपड़ों का क्रेज कॉलेज और ऑफिस जाने वाली युवतियों के अलावा 15 से 16 वर्ष की किशोरियों में भी देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी करने आई रंजना, मुस्कान और शिवानी ने बताया कि कोरियन ट्राउजर को कुर्ती, शर्ट और टॉप के साथ आसानी से पहना जा सकता है। यही कारण है कि लड़कियां इसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। यह आरामदायक होने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइक्रा फेब्रिक से बने पैंट्स की अधिक मांग
दुकानदारों का कहना है कि लिनेन-कॉटन और लाइक्रा फैब्रिक से बने पैंट्स (पतलून) की मांग सबसे अधिक है। लिनेन-कॉटन फैब्रिक के पैंट्स 1,000 से 1,500 रुपये तक, जबकि लाइक्रा फैब्रिक के पैंट्स 500 से 900 रुपये तक बिक रहे हैं। यह पैंट्स हल्के, आरामदायक और लंबे समय तक पहनने के लिए उपयुक्त होते हैं। यही कारण है कि यह स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से लेकर नौकरीपेशा महिलाओं तक, सभी की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें