फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा हत्याकांड : लोगों की पिटाई से बिगड़ी आरोपी की तबीयत, अस्पताल में उपचाराधीन, पुलिस गार्द तैनात

Thu, 16 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
विज्ञापन
हत्याकांड के आरोपी का स्वास्थ्य जांचा गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब तक की जांच में हत्या के पीछे कोई ठोस और स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, आरोपी विकास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मानसिक भ्रम और व्यथा से गुजर रहा था। उसे यह गलतफहमी हो गई थी कि किसी लड़की ने उसकी शिकायत की है। इसी मानसिक स्थिति में उसने सामने से आ रही 19 वर्षीय छात्रा पर दराट से अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने पहले छात्रा के हाथ और कलाई पर वार किए और फिर गले पर कई बार प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल आरोपी का इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसे जांच के लिए एम्स बिलासपुर भी ले जाया गया था। डॉक्टरों की राय के आधार पर अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड के बजाय न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी और घटनास्थल पर सीन री-क्रिएशन भी कराया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर आरोपी के साथ 24 घंटे पुलिस गार्द तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें