सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों की उपस्थिति के लिए राज्य सरकार ने एप्लीकेशन को आईओएस मोबाइल फोन के लिए भी अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह एप आईफोन उपयोग करने वाले शिक्षकों के लिए उपलब्ध होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी कॉलेज प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय ने साफ किया है कि आईओएस वर्जन तैयार होने तक प्राध्यापक पारंपरिक रजिस्टर या किसी अन्य एंड्रॉइड से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेस विभाग ने एप विकसित किया है। कॉलेजों में प्राध्यापकों की मोबाइल से हाजिरी दर्ज करने के फैसले का प्राध्यापक संघ विरोध कर रहा है।