फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, पढ़िए किसे क्या मिला?

Thu, 16 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौपाल (शिमला)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नेरवा में तहसील मुख्यालय और आईटीआई बनेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नेरवा में तहसील मुख्यालय और आईटीआई बनेगी। विकास की कोई सीमा नहीं होती पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने नेरवा और कुपवी में अपने दौरे के दूसरे दिन जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के मामले में राज्य के सभी भागों को एक समान तरजीह दी जा रही है। भाजपा नए स्कूलों कॉलेजों को खोलने पर अनावश्यक शोर मचाती रही है। भाजपा नेताओं को अहसास होना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ही इन संस्थानों को खोलने तथा क्रियाशील बनाने के लिए धन राशि उपलब्ध करवा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के समय शालीनता की सरकार रही लेकिन धूमल के कार्यकाल में हमेशा गुंडाराज रहा है। विधायक बलवीर वर्मा साढ़े तीन वर्षों के दौरान चौपाल विधानसभा क्षेत्र में  किए गए विकास कार्य का ब्योरा रखा और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


डीसी रोहन ठाकुर, एसपी डीडब्लयू नेगी, एसडीएम अनिल चौहान, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट, एपीएमसी शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष महेंद्र स्तान, कांग्रेस प्रदेश सचिव रजनीश किमटा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सबला राम चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांता जंदेव, दिनेश राणा इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये घोषणाएं भी की सीएम ने

गैस एजेंसी के विस्तार पटल, ईडा तथा किरण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की। - फोटो : फाइल फोटो
गैस एजेंसी के विस्तार पटल, ईडा तथा किरण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की। ग्राम पंचायत थाना के लोअर कुफर तथा बमटा के शंगड़ोली में स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चिला को स्तरोन्नत कर उच्च पाठशाला, राजकीय उच्च पाठशाला घोड़ना को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने की घोषणा की।

साथ ही राजकीय माध्यमिक पाठशाला कराटी को उच्च पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला रूपाड़ी और शंगड़ोली को माध्यमिक पाठशाला, राजकीय माध्यमिक पाठशाला अन्तरावली ,जुब्बड तथा खगना, कुठाड़, धारटूआ, बजाथल, बजाह, खुडोग, बगरी तथा शटल स्कूल को भी स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

उन्होंने चौकिया में पशु उप-केंद्र खोलने, मझोटली तथा मशडौंह में आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोलने, माटल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,भोट में स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने की भी घोषणा की। कुपवी में लोहनधार,नौरा- बौरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बौहर में उप स्वास्थ्य केंद्र व गांवखर, धोताली, रोहाना स्कूल को अपग्रेड करने की घोषणा की।

दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने किए शिलान्यास, उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने नेरवा में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नए डिपो का शुभारंभ ,टिक्करी-धनत और बटेरा से कांदल सड़क का भी लोकार्पण ,149.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली हब, ओबरी, केदी तथा पौडिया उठाऊ पेयजल योजना तथा 356.62 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली भराणू खड्ड से भराणू-थरोच-मुंडली और मंधाना उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें