फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर युवाओं को बड़ा तोहफा दे सकते हैं सीएम, बुलाई कैबिनेट बैठक

Thu, 16 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 22 जून को होगी।
विज्ञापन
अपने जन्मदिन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह युवाओं को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 22 जून को होगी। इसमें विभिन्न विभागों में नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्मदिन 23 जून को है। समर्थक भी सीएम के जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। इससे एक दिन पहले मंत्रिमंडल की बैठक भी बुला ली गई है। बैठक 22 जून को सुबह 11 बजे होगी।

इसके बारे में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों को सूचित कर दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव से पहले दो साल के भीतर 25 हजार नौकरियां देने का एलान किया था। पिछली कैबिनेट बैठकों में भी विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती के फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को देखते हुए कई पदों पर हो सकती है भर्ती

माना जा रहा है इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। चूंकि, सरकार के पास अब आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डेढ़ साल का समय ही बचा है।

इसमें भी अगला एक साल ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छह महीने तो चुनावी तैयारियों में गुजर जाएंगे। ऐसे में युवाओं का ख्याल रखने का संदेश देने के लिए सरकार नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है।

हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कई समर्थक उनके जन्मदिन पर 23 जून को भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयार हैं, मगर सीएम कार्यालय से ऐसे किसी कार्यक्रम की रूपरेखा पर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें