फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का बड़ा बयान, बोले-रिटायरमेंट चाहता हूं, हाईकमान के कहने पर कर रहा हूं काम

Wed, 13 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बजौरा/सैंज (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं 84 साल का हो गया हूं। रोज कहता हूं कि मुझे रिटायरमेंट चाहिए, लेकिन हाईकमान इंकार कर रहा है। उनके चलते रहने के निर्देश पर ही काम कर रहा हूं। पार्टी में युवा आगे आने चाहिएं। युवा और तर्जुबेकार के मिश्रण से ही अच्छी सरकार चलती है। 
विज्ञापन


सिर्फ नए या पुराने लोगों से ही काम नहीं चलता है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि अध्यक्ष अध्यक्ष होता है और मुख्य नेता चुनाव लड़ते हैं। बजौरा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी प्रजातांत्रिक होनी चाहिए। संगठन में जो लोग नामित होकर आ रहे हैं वे खुद ही मकरझंडू बन रहे हैं। 

मुझे ऐसे लोगों की काबलियत पर शक नहीं है, लेकिन चुनाव भूलकर लोग एक-दो लोगों को मक्खन लगाकर पद हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ईमानदार, जनता के हक और जनता के ही पिठ्ठू होने चाहिए न कि नेताओं के। विपक्ष के बयान पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस खत्म होने वाली पार्टी नहीं है। सिर्फ दौर बदलते हैं। पार्टी मजबूत है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उन्हें विपक्ष के रेवड़ियों की तरह स्कूल बांटने की बात पर हंसी आती है। क्या भाजपा को विकास से दिक्कत है। भाजपा चाहती है कि प्रदेश में अंधकार व अज्ञानता हो और इसी अंधेरे में उनका टांका लग जाए। भाजपा बताए उन्होंने कितने मेडिकल कॉलेज खोले? 

उधर, बंजार के सैंज में आयोजित जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा कि बंजार की राजनीति घटिया रही है। अब वक्त बदल गया है। यहां मेरा जलसा निकलने पर महेश्वर सिंह पत्थर मारने के लिए बोरे भरकर लाते थे। लेकिन उनके बाजुओं में दम नहीं था। पत्थर तो मारते थे, लेकिन कभी हम तक नहीं पहुंचे। 

खुशामद के आधार पर टिकट नहीं 
वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुझे सब पता है कौन कितने पानी में है। फट्टे और फोटो लगाकर पार्टी टिकट नहीं मिलती। खुशामद के आधार पर टिकट मिलना भी नहीं चाहिए। किसी व्यक्ति के प्रति वफादार होना टिकट देने का आधार नहीं होता है। राजनीति में सब पसंद है, खुशामद पसंद नहीं है। गुरुग्राम के एक स्कूल में हुई बच्चे की हत्या पर सीएम ने कहा कि सरकार चौकस है। कितनी भी पुलिस हो, चौकसी हो, कहीं न कहीं क्राइम हो जाता है। हिमाचल में क्राइम नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें