फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे धूमल आएं या नड्डा, कोई फर्क नहीं पड़ता: वीरभद्र

Sat, 15 Oct 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई चाहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल करें या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, इसका कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रदेश में कांग्रेस की जड़ें बेहद मजबूत हैं। पालमपुर में सीपीएस जगजीवन पाल के बेटे की शादी में आशीर्वाद देने आए सीएम ने पत्रकारों अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा पिछले साल से कांग्रेस की जड़े उखाड़ने में लगी है, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


कांग्रेस हमेशा शालीनता की राजनीति करती है, जबकि भाजपा विरोधियों पर झूठे मुकदमे बनाकर दूसरों पर कीचड़ उछालना पसंद करती है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं। भाजपा की मंडी रैली में वह पीएम का स्वागत स्वयं करेंगे। कांग्रेस नेताओं की

आपसी अंतर्कलह के सवाल पर सीएम बोले- कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी कलह नहीं है। पार्टी एकजुट होकर प्रदेश का विकास कर रही है। भाजपा की मंडी की परिवर्तन रैली से उल्टा कांग्रेस और मजबूत होगी, जबकि इसके इतर भाजपा में ही परिवर्तन हो जाएगा। कहा कि लोगों के सहयोग और अपने विकास से कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन


बिना पैसे के नहीं बनती डीपीआर: वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नए नेशनल हाइवे की डीपीआर नहीं बना पाने के भाजपा के लगाए आरोपों का खंडन किया। कहा कि केंद्र से बजट मिले बिना एनएच की डीपीआर नहीं बन सकती। भाजपा ने आरोप लगाए थे कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने

हिमाचल दौरे के दौरान 61 नेशनल हाइवे, फोरलेन और फ्लाई ओवर ब्रिज की घोषणा की थी, लेकिन सरकार इनकी डीपीआर नहीं बना पाई है। कहा कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले 25 सालों में भी एनएच की डीपीआर नहीं बनेगी। बिलासपुर और मंडी में फोरलेन

संघर्ष समिति के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरलेन का कार्य केंद्र सरकार के अधीन है, इसलिए भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा भी केंद्र सरकार ने ही देना है। कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाएंगे, लेकिन प्रदेश के लिए कोई पैकेज नहीं मांगेंगे। 

धर्मशाला में मैच देखने नहीं जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-न्यूजीलैंड को मैच देखने जाने से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए उन्हें निमंत्रण मिला है, लेकिन पहले से प्रस्तावित सरकार के कार्यक्रमों

और बैठकों में भाग लेना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव आईडी लखनपाल, ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन, केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर समेत अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें