फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने बिना तैयारी लिया नोट बदलने का फैसला: वीरभद्र

Mon, 14 Nov 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में कहा कि केंद्र ने बिना तैयारी नोट बदलने का फैसला लिया है। ऐसा करके केंद्र ने अकुशलता का परिचय दिया है। नए नोट ऐसे बनाए हैं जो एटीएम के कैश बॉक्स में फिट नहीं आ रहे। 
विज्ञापन


इससे लोगों को नए नोटों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। केंद्र ने ऐसे समय नए नोट लाए, जब अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू हो रहा था। इससे लवी मेले में होने वाला कारोबार भी फीका रहा है। मुख्यमंत्री ने मंच से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 59.21 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

उन्होंने रामपुर कॉलेज में एससी हॉस्टल छात्राओं को समर्पित किया। ब्रौ में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक की शाखा और एटीएम भी जनता को समर्पित की। सीएम ने अफसरों से साफ शब्दों में कहा कि यहां से उद्घाटन कर दिया है और कल से सभी प्रोजेक्ट चालू हो जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें