फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1942 की तर्ज पर देश में चल रहा है कालेधन भारत छोड़ो: धूमल

Mon, 14 Nov 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नोट बदलने की प्रक्रिया में आ रही छोटी-मोटी दिक्कतों को दरकिनार करके जनता ने जिस धैर्य और उत्साह का परिचय दिया है, उससे स्पष्ट है कि देश की दिशा और दशा बदलने वाले मोदी सरकार के इस निर्णय से जनता खुश है। संपूर्ण स्वच्छता अभियान की तरह कालेधन की संपूर्ण सफाई के आंदोलन में जनता कंधे से कंधा मिलाकर प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


कहा कि 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर देश में ‘कालेधन भारत छोड़ो’ शुद्धिकरण का आंदोलन चल रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात निश्चित रूप से ‘नवभारत’ का निर्माण शुरू होगा। राजनीति में कालेधन की भूमिका खत्म होने से अधिक योग्य और प्रतिभाशाली लोग राजनीति में आएंगे।

सरकार के इस निर्णय से ऋण दरों, महंगाई और फ्लैट की कीमतों में कमी जैसे कई फायदों से आम आदमी को लाभ पहुंचेगा। धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय से ईमानदार व्यक्ति पहली बार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस निर्णय के विरोध में केवल वही लोग खड़े हैं, जो अकूत काली कमाई को ठिकाने लगाने में असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


धूमल ने विरोध कर रहे कुछ विपक्षी नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग कुछ दिन पूर्व कालेधन पर कोई कार्रवाई न होने के नाम पर सरकार पर निशाना साध रहे थे, आज कालेधन के खिलाफ  सर्जिकल स्ट्राइक हो जाने पर वही लोग जनता की मुश्किलों का बहाना लेकर मोदी सरकार पर हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें