फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग को उठाना चाहिए पाकिस्तान का झंडा : वीरभद्र

Fri, 11 Mar 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर को दो-दो झंडे उठाने चाहिए। जिस तरह की बातें वे कर रहे हैं, उस हिसाब से तो उन्हें पाकिस्तान का झंडा उठाना चाहिए। सीएम वीरभद्र सिंह ने ये बात शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पत्रकारों ने जब सीएम वीरभद्र सिंह से अनुराग ठाकुर की तिरंगा यात्रा पर बातचीत की तो वे बोले कि भारत-पाक मैच पर जिस तरह की बातें अनुराग ठाकुर कर रहे हैं, उससे उनमें बचपना ही नजर आता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर धर्मशाला में भी मैच होता है तो भी राज्य सरकार इस मैच के लिए सुरक्षा दिलाने में असमर्थ नहीं थी।

अभी भी तो धर्मशाला में मैच हो रहे हैं। आगे भी होंगे। वहां भी हिमाचल सरकार सुरक्षा दे रही है। क्या पश्चिम बंगाल सरकार को भी हिमाचल सरकार की तरह भारत-पाक मैच के खिलाफ स्टैंड लेना चाहिए? इस सवाल के जवाब में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस पर उनकी अपनी मर्जी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीरभद्र और उनकी पार्टी उठा रही पाक का झंडा: धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पाकिस्तान का झंडा तो वीरभद्र सिंह और उनकी सरकार उठाकर फिर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी भाषा पर संयम बरतें। 

कहा कि वर्ष 2010 में जब भाजपा ने देश में तिरंगा यात्रा शुरू की थी, उस समय केंद्र में यूपीए और जेएंडके में कांग्रेस गठबंधन सरकार थी। उस समय भाजपा नेता अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनुराग ठाकुर पर केस बनाए गए थे। यही नहीं, भाजपा नेताओं को जेल में रखा गया। आरोप लगाया कि प्रदेश में वीरभद्र सरकार पाकिस्तान की इच्छा पूरी कर रही है। 

कहा कि अनुराग ठाकुर ने यह यात्रा कोलकाता से लेकर श्रीनगर तक निकाली थी, जब रैली जेएंडके पहुंची तो वहां गठबंधन सरकार ने पार्टी नेताओं पर कार्रवाई की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि अनुराग ठाकुर को दो-दो झंडे उठाने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें