फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने कहा, अनुराग अभी बच्चे ही हैं

Sat, 17 Jan 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सांसद अनुराग ठाकुर पर हमला करते हुए कहा कि उनकी उम्र तो बढ़ रही है लेकिन दिमाग से अभी वह बच्चे ही हैं। वह सुजानपुर के पटलांदर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुराग लगातार अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं जिससे उनके मानसिक स्तर का पता चलता है। भाजपा को निशाने पर लेते हुए वीरभद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हम हिमाचल की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं निचले और ऊपरी हिमाचल की राजनीति बीजेपी ही करती है। उन्होंने कभी भी विकास करने किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

कतीरी महादेव पुल का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री वीरभद्र ‌सिंह शीतकालीन प्रवास पर हैं और इस मौके पर उन्होंने कांगड़ा हमीरपुर सहित अन्य जिलों में कई योजनाओं का शुभारंभ किया है।

शनिवार को उन्होंने सुबह 10.30 बजे कतीरी महादेव पुल का उद्घाटन किया। इस पुल का निर्माण होने से स्‍थानीय लोगों की अरसे से चली आ रही आवागमन की समस्या हल हो गई है। इस मौके पर उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनी और प्रशासन को उन पर उचित कार्रवाई के आदेश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि सांसद अनुराग ठाकुर अपने बयानों में लगातार वीरभद्र सिंह पर निशाना साध रहे हैं। इसी के जवाब में आज सीएम ने अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें