फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे साबित हो रहे मोदी के अच्छे दिन : वीरभद्र

Sat, 21 Jun 2014 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि इराक के बसरा और मूसल शहरों में अपहृत हिमाचली लोगों की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार चिंतित है। सरकार ने संबंधित जिला प्रशासन से अपहृत हिमाचली लोगों की सही संख्या का पता लगाने को कहा है।
विज्ञापन


भारत सरकार की सूचना के अनुसार सभी अपहृत लोग सुरक्षित हैं। वह सचिवालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रमुखता से केंद्र सरकार से उठाया गया है। राज्य सरकार केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में है। भारत सरकार फंसे लोगों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने रेल किराए में की गई बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छे दिन बुरे साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल किराया बढ़ने से न केवल रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे, बल्कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


इस फैसले से आम आदमी बुरी तरह प्रभावित होगा, क्योंकि रेल किराए में बढ़ोतरी से सभी आवश्यक वस्तुएं और सामान मंहगा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा के अच्छे दिन आने वाले हैं के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस तरह के अच्छे दिन लोगों को बढ़ी हुई महंगाई के बोझ तले पिस देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें