फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र बोले- कांग्रेस में सफेद, भाजपा के पास हैं काली भेड़ें

Sat, 15 Jul 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरड़ी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और कांग्रेस में सफेद भेड़ें हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल के पास काली भेड़ें हैं। भाजपा से काली भेड़ें इंपोर्ट करनी पड़ेंगी। डींगें मारने वाले नहीं जीतते हैं। धूमल समेत अन्य नेता इन दिनों डींगें मारते फिर रहे हैं, जबकि होना कुछ नहीं है। वे कुल्लू के पिरड़ी में पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। 
विज्ञापन


कुल्लू के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सीएम वीरभद्र सिंह ने कुल्लू में कई विकास कार्यों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके बाद मौहल में राज्य स्तरीय वन महोत्सव मनाया। पिरड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम वीरभद्र सिंह ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि किसी के कहने पर कुछ नहीं होता है।

असली नतीजा चुनाव के बाद ही निकलेगा। कोटखाई गुड़िया मामले में हुई गिरफ्तारी में उठ रहे सवाल पर सीएम ने कहा कि पकड़े गए आरोपी उनके रिश्तेदार नहीं हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। कहा कि सीएम बनने से पहले हिमाचल में वन माफिया सक्रिय था।
विज्ञापन


उन्हें जंगलों को बचाने के लिए विरोध तक सहना पड़ा, लेकिन लंबी लड़ाई के बाद ही सरकार वन माफिया को भगाने में सफल हो पाई है। सरकार की कड़ी मेहनत और जनता के सहयोग से ही आज वन क्षेत्रफल बढ़ पाया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, अमित भरमौरी, डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा समेत अन्य मौजूद रहे।

रोहडू में पब्बर नदी किनारे बनेगा नेचर पार्क
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि रोहड़ू में पब्बर नदी किनारे एक सुंदर नेचर पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने टीडी को बंद कर दिया था, लेकिन सीएम वीरभद्र सिंह ने जनहित में इसे खोला है। इस दौरान प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर जीएस गोरया ने वन क्षेत्र को बढ़ाने संबंधी विस्तार से जानकारी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें