फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणात्मक शिक्षा में अहम कड़ी बनेगी ‘पहल’: वीरभद्र

Fri, 20 May 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
जुन्‍गा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की आधारशिला रखते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रिज मैदान पर जिला प्रशासन के पहल कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहल एक दूरदर्शी दस्तावेज है। इसमें प्राथमिक शिक्षा प्रेरणा, लोगों को वन अधिकार, स्वास्थ्य और स्वच्छता, नशा निवारण के साथ महिलाओं की आजीविका और महिला सशक्तिकरण पर लोगों को जागरूक किया जाना है।
विज्ञापन


लोगों के जीवन को परोक्ष रूप से प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान कर इन पर कार्य करने के लिए शिमला जिला प्रशासन की यह अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि इस डाक्यूमेंट में प्रारंभिक शिक्षा में प्रेरणा महत्वपूर्ण अंग है। यह परीक्षा परिणाम में सुधार, शिक्षा में गुणात्मक सुधार, संसाधन विकसित करने और उसका आंकलन करने में मददगार साबित होगा।

प्राथमिक शिक्षा ही उच्च स्तर के अध्ययन के लिए नींव होती है। प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए समूचे शिमला जिले में 100 प्राथमिक पाठशालाओं में प्रेरणा की शुरूआत की जा रही है, इसमें कमियों का पता लगाकर विद्यार्थी के प्रदर्शन स्तर का स्वतंत्रतापूर्वक आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि जहां तक स्वास्थ्य क्षेत्र का संबंध है, हमें अपने घर, आंगन, गली, मुहल्ले से लेकर पूरे प्रदेश को गंदगी से मुक्त बनाना है। पहल में वन अधिकारों को लेकर लोगों जागरूक करने को  जिला प्रशासन को जिले में पारंपरिक वन तैयार करने वालों के सामुदायिक अधिकारों से जुड़े सभी मामलों का निपटारा करने को कहा।

वन अधिकारों के प्रति करेंगे जागरूक
शिमला। उपायुक्त शिमला रोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पहल जिले के समग्र विकास के लिए विभिन्न हितधारकों को संघटित करने का एक प्रयास है। इसमें संबंधित विभागों, पंचायतों, महिला मंडलों, युवक मंडलों को शामिल कर जन आंदोलन बनाया जाएगा।

जिले के तीन विकास खंडों रामपुर, ननखड़ी तथा नारकंडा में शत प्रतिशत निजी घरों में शौचालय सुविधा है। जिले में निजी घरों में शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए 6000 और शौचालयों की आवश्यकता है। लोगों को वन अधिकारों के बारे शिक्षित किया जाना है, आजीविका मिशन में महिलाओं को आवश्यक कौशल प्रदान कर सशक्त बनाना भी पहल का उद्देश्य है।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
रिज पर कार्यक्रम में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, शिमला शहरी विधायक सुरेश भारद्वाज, कसुम्पटी विधायक अनिरुद्ध सिंह, रोहड़ू के विधायक मोहन लाल बराक्टा, रेडक्रास अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, नगर निगम के मेयर संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष धर्मिला हरनोट, पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा,  बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष किरण धांटा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल, वक्फ  बोर्ड के अध्यक्ष ख्वाजा खलील्लुला मौजूद रहे।

अपग्रेड होगा मैहली स्कूल
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जुंगा में 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विज्ञान खंड की आधारशिला रखने के उपरांत स्कूल परिसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रावमापा जुंगा के मैदान की मरम्मत और चार दीवारी का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि मैदान हरी घास से कवर किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार रुपये की घोषणा की।  वीरभद्र सिंह ने राजकीय उच्च पाठशाला मैहली को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्तरोन्नत करने और पुजारली में जुंगा मंदिर सराय के लिए पांच लाख रुपये की घोषणाएं भी की।

उन्होंने जुंगा स्कूल के प्रधानाचार्य के कार्यालय की मरम्मत के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न आउटडोर खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

सीएम के साथ कसुम्पटी की जनता
विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इस अवसर पर विज्ञान खंड भवन स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और  क्षेत्र में हुए विकास का ब्योरा दिया। उन्होंने स्कूल मैदान की मरम्मत और जुंगा महाराज देव मंदिर के सराय भवन के निर्माण के लिए

वित्तीय सहायता  करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र आते हैं आम जनता की मांगों को पूरा करते हैं। यहां की जनता हमेशा मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें