फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के भरोसे के बाद हड़ताली डॉक्टरों को राहत

Sat, 12 Dec 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हड़ताल पर गए आईजीएमसी और टीएमसी के डॉक्टरों की वाजिब मांगें सरकार पूरी करेगी। सोमवार को डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। सभी मुद्दों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विस्तार से बात करेंगे। शनिवार को आईजीएमसी में सीटीवीएस विभाग के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन


उधर, हड़ताली डॉक्टरों ने भी सोमवार को होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेजीडेंट डॉक्टर इस बार लिखित आश्वासन के बिना मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में सोमवार को जब डॉक्टर बातचीत को जाएंगे, उस समय भी प्रदेश में पैन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी। आरडीए के महासचिव डा. संदीप कौशिक ने बताया कि सोमवार को सरकार से बातचीत के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दोनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में शुक्रवार से रेजिडेंट डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं। सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। इससे इमरजेंसी, ओपीडी व वार्डों में मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मासिक मानदेय के न बढ़ने से खफा होकर रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग का समर्र्थन करते हुए प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन


पत्रकार टेस्ट कर लिखें खबर - वीरभद्र सिंह
आईजीएमसी में बार बार टेस्ट सुविधा बंद होने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि अस्पताल में सभी टेस्ट हो रहे हैं, कोई समस्या नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि पत्रकार लोग भी खबरें टेस्ट करके लिखें।

रामदेव के उत्पादों की करेंगे जांच - कौल सिंह
बाबा रामदेव के उत्पादों के सैंपल जांच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो इसलिए रामदेव केउत्पादों की जांच करने का फैसला लिया है।

150 करोड़ से बन रहा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि आईजीएमसी में 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। अस्पताल आने वाले रोगियों की सुविधा के लिए ओपीडी ब्लॉक भी अलग से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि आईजीएमसी में 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। अस्पताल आने वाले रोगियों की सुविधा के लिए ओपीडी ब्लॉक भी अलग से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें