फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने पूछा, धर्मशाला में ही भारत-पाक मैच क्यों जरूरी?

Wed, 09 Mar 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फिर कहा है कि पाकिस्तान के साथ ये मैच जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
धर्मशाला में भारत-पाक मैच पर संकट के बादल छंटते नहीं दिख रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार शाम फिर कहा कि पाकिस्तान के साथ ये मैच जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है। प्रदेश सरकार शहीदों की शहादत का अपमान नहीं करेगी।
विज्ञापन


सरकार मैच में सुरक्षा मुहैया करवाने में सक्षम है, लेकिन धर्मशाला में भारत-पाक मैच क्यों जरूरी है, इसका जवाब दिया जाए। मुख्यमंत्री को उम्मीद थी कि पाकिस्तानी जांच दल उनसे भी मुलाकात कर राय लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उधर, टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के निदेशक डॉ. एमवी श्रीधर ने सुबह कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान मैच तय वेन्यू के अनुसार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में ही होगा। भारत-पाक मैच का धर्मशाला वेन्यू बदलने के बारे में आईसीसी ने अभी कोई बैकअप प्लान नहीं बनाया है।
विज्ञापन


अभी ऐसे हालात नहीं बने हैं, जब होंगे तभी उसके बारे में सोचा जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम और होटल के स्टेटस के बारे में पाक दल को बता दिया है। निसंदेह पाक दल अब अपनी सरकार और उच्चायोग से बातचीत करेगा। भारत का गृह मंत्रालय भी हिमाचल सरकार के अफसरों के साथ इस पर निर्णय लेगा। इसके बाद ही मैच पर अंतिम फैसला हो पाएगा।

दिन में नेशनल मीडिया पर खबरें चलने लगीं कि राज्य सरकार मैच कराने के लिए राजी हो गई है। जबकि मुख्यमंत्री दिन भर प्रदेश का बजट पेश करने में व्यस्त थे। दोपहर उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि आज के दौर में क्रिकेट मैच प्रतिस्पर्धा नहीं, सारी पैसे की बात है। मूल बात सैनिक परिवारों की भावनाओं की है।

 
विज्ञापन

मैच को लेकर सीएम वीरभद्र ने ली चुटकी

मुख्यमंत्री ने चुटकी ली कि मैच को लेकर कुछ युवा उछल कूद मचा रहे हैं - फोटो : जय कुमार
शाम को सीएम शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मंडी पहुंच गए। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि उनकी फिलहाल ऐसी कोई मंशा नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि हिमाचल पूर्ण राज्य है, कोई कॉलोनी नहीं है जो केंद्र सुरक्षा बल तैनात कर दे। प्रदेश सरकार की इजाजत के बैगर कुछ नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने चुटकी ली कि मैच को लेकर कुछ युवा उछल कूद मचा रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार देश की रक्षा के लिए शहादत देने वाले शहीदों का अपमान नहीं होने देगी। उधर, मंगलवार सुबह क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के बाहर आयोजित प्रेस वार्ता में इस टूर्नामेंट के निदेशक श्रीधर ने कहा कि दो सदस्यीय पाकिस्तान सुरक्षा जांच दल ने धर्मशाला में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें