फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र ने पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Mon, 19 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह से बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाकर प्रदेश में पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के लगभग 6,83,356 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए 5868 स्थायी बूथ स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13,95,185 टीकाकरण दल बनाए गए हैं। ये टीमें अगले तीन दिनों तक घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएंगी। यात्रा करने वाले बच्चों की सुविधा के लिए 117 ट्रांजिट दल बनाए गए हैं। निर्माण स्थलों व स्लम क्षेत्रों में 1237 उच्च संवेदनशील स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहां पर 37,106 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।

कहा कि हिमाचल प्रदेश पोलियो मुक्त राज्य है। वर्ष 2009 के उपरांत पोलियो का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। 2009 में सोलन जिले के नालागढ़ खंड में मामला सामने आया था। मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के मंत्रियों ने भी नन्हें बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई।
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव आईडी लखनपाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह वर्मा, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष प्रेम कौशल, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रोमिला देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें