फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन तक बारिश, बर्फबारी के आसार

Sun, 18 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। लगातार पांच दिन तक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। 21 जनवरी से प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा, जो 24 जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी और सामान्य बारिश हो सकती है। रविवार को मनाली सहित प्रदेश के चार प्रमुख शहरों का तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। अन्य जगहों के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है जो 8 डिग्री से नीचे चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 20 से 24 जनवरी तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। 21 से 23 जनवरी तक मौसम अधिक खराब रहेगा और कुछ क्षेत्रों में भारी हिमपात का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


शहरों का न्यूनतम तापमान
केलांग- 12.4, कल्पा- 4.8, मानाली- 3.4, भुंतर- 0.5, सुंदरनगर- 0.5, चंबा- 1.1, हमीरपुर- 1.3, ऊना- 1.4, सोलन- 1.7, शिमला- 2.0, मंडी- 2.3, बिलासपुर- 3.1, कांगड़ा- 3.8, डलहौजी- 3.9, धर्मशाला- 4.6, पालमपुर- 5.9, नाहन- 8.7
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें