उन्होंने राज्य स्तरीय समारोह को सफल बनाने के लिए आरकेएमवी कॉलेज शिमला, आरजीजीडीसी कोटशेरा शिमला, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली, जेएलएन फाइन आर्ट्स कॉलेज, चौड़ा मैदान, सेंट बीड्स कॉलेज शिमला, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय शिमला, राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय शिमला, एचपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन टुटू शिमला, शिवालिक नर्सिंग महाविद्यालय भट्टाकुफर शिमला, आईटीआई शिमला, मॉडर्न नर्सिंग महाविद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाडेल के प्राचार्यों के प्रयासों की भी सराहना की।
जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर एड्स पीड़ित एक महिला ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने इस महिला को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि विश्व में नई-नई बीमारियां सामने आ रही हैं, जिनका उपचार ढूंढने के लिए वैज्ञानिक दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर एड्स जागरूकता पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने दो लाख रुपये, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 25 लाख रुपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू ने 51 हजार रुपये के चेक भी मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए भेंट किए। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, महापौर सुरेंद्र चौहान, राज्य परियोजना निदेशक एड्स नियंत्रण सोसाइटी, राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।