फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा विभाग: शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलेगी प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति

Fri, 01 Dec 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 आतंकी या नक्सली हमलों में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के आश्रितों को योजना में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद हुए पुलिस कर्मियों के बच्चों को प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। आतंकी या नक्सली हमलों में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के आश्रितों को योजना में शामिल किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर पात्र बच्चों को इस योजना से अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रार्थना सभाओं में इसकी जानकारी देने को कहा गया है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 31 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल योजना पर उपनिदेशकों से मांगी रिपोर्ट
वहीं, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक छह दिसंबर को राज्य सचिवालय में होगी। शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी जिला उपनिदेशकों से मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल योजना को लेकर बनाई गई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत पत्र जारी किया गया है। प्रदेश में शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल योजना शुरू की गई है। एक्सीलेंस स्कूलों में हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला उपनिदेशकों को एक्सीलेंस स्कूल बनाने के लिए अभी तक उठाए कदमों की जानकारी देने को कहा गया है। समीक्षा बैठक में कोर्ट में लंबित मामलों और 300 से 500 मीटर की दूरी पर स्थित स्कूलों के बनाए जाने वाले क्लस्टर को लेकर भी चर्चा होगी।


 
विज्ञापन

84 वरिष्ठ सहायक बने अधीक्षक ग्रेड-2
 शिक्षा विभाग में 84 वरिष्ठ सहायकों को अधीक्षक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी हुई। हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मेहता और महामंत्री मुनीष गुलेरिया ने पदोन्नति आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित शिक्षा निदेशकों का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की वरिष्ठ सहायक के रिक्त पद पर भी पदोन्नति आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। वर्तमान में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायकों के लगभग 1,500 पद रिक्त चल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें