हम पहाड़ी किसी से नहीं डरते : अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर और आसपास की पंचायतों को पानी पहुंचाया है। पंजाब के वित्त मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपना घर संभालें, क्योंकि पंजाब का कर्ज बढ़कर 4.50 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बीबीएमबी को 4500 करोड़ रुपये हिमाचल को देने के निर्देश दिए, लेकिन पंजाब ने अभी तक पैसा नहीं दिया। यही नहीं, शानन परियोजना पर पंजाब ने कब्जा किया है। चंडीगढ़ में 7.16 प्रतिशत हिस्सा हमारा है। हम पहाड़ी किसी से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में एक वीरेंद्र कंवर की बीजेपी और दूसरी भुट्टो बीजेपी है और आने वाले समय में भी विवेक शर्मा का रास्ता साफ होता रहेगा।