फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पूरे राज्य को आपदा राहत पैकेज देने जा रही सरकार, मंडी में होगा कार्यक्रम

Sat, 18 Oct 2025 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम आपदा के तहत राहत पैकेज पूरे राज्य में देने जा रहे हैं। हम इसका एक कार्यक्रम मंडी में करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम आपदा के तहत राहत पैकेज पूरे राज्य में देने जा रहे हैं। हम इसका एक कार्यक्रम मंडी में करने जा रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो 1500 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है, वह किस रूप में आता है? स्पेशल ग्रांट के रूप में आता है या राहत पैकेज के रूप में। अभी तक यह पैसा आया नहीं आया है। जैसे ही पैसा आएगा तो उसके बाद सारे कार्यक्रम को करने के बारे में सोच रहे हैं।

विज्ञापन

यदि केंद्र के पैसे में देरी होती है तो प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए सात लाख और सामान के लिए 70 हजार रुपये देगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि प्रदेश में जिन परिवारों को आपदा से नुकसान हुआ है, हिमाचल प्रदेश सरकार उन्हें राहत पहुंचाएगी।

विज्ञापन

पिछली भाजपा सरकार को केंद्र से  50 हजार करोड़ ज्यादा अनुदान मिला: सीएम
सीएम ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार को केंद्र सरकार से अनुदान के रूप में 50 हजार करोड़ रुपये ज्यादा मिले। उन्हें राजस्व घाटा अनुदान भी 10 हजार करोड़ रुपये मिला।  फिर भी उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनर्स के सम्मान को कभी सर्वोपरि नहीं माना।  राजस्व घाटा अनुदान के रूप में वर्तमान सरकार को इस साल तीन हजार करोड़ रुपये मिल रहा है। हम अपने पेंशनर्स को डीए दे रहे हैं। हमारी सरकार अपने वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स की भावनाओं का सम्मान करती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह प्रदेशवासियों को दीपावली की बहुत शुभकामनाएं देते हैं। पूरे राज्यवासियों में दीपावली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें