हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम आपदा के तहत राहत पैकेज पूरे राज्य में देने जा रहे हैं। हम इसका एक कार्यक्रम मंडी में करने जा रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो 1500 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है, वह किस रूप में आता है? स्पेशल ग्रांट के रूप में आता है या राहत पैकेज के रूप में। अभी तक यह पैसा आया नहीं आया है। जैसे ही पैसा आएगा तो उसके बाद सारे कार्यक्रम को करने के बारे में सोच रहे हैं।
यदि केंद्र के पैसे में देरी होती है तो प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए सात लाख और सामान के लिए 70 हजार रुपये देगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि प्रदेश में जिन परिवारों को आपदा से नुकसान हुआ है, हिमाचल प्रदेश सरकार उन्हें राहत पहुंचाएगी।