फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- ट्राउट मछली उत्पादन में हिमाचल प्रदेश देशभर में अव्वल

Tue, 01 Oct 2024 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में ट्राउट का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022-23 में ट्राउट का उत्पादन 1170.50 मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2023-24 में 1388 मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर गया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में ट्राउट के उत्पादन में गत वर्ष के मुकाबले 15.70 फीसदी वृद्धि दर्ज हुई है। प्रदेश में ट्राउट का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022-23 में ट्राउट का उत्पादन 1170.50 मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2023-24 में 1388 मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर गया है।

विज्ञापन


वहीं, वर्ष 2021-22 में ट्राउट मछली का उत्पादन 913.50 मीट्रिक टन रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हिमाचल प्रदेश ट्राउट पालन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है और अब देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन गया है। ट्राउट  मछली पालन आज प्रदेश के हजारों किसानों के लिए आय का एक उपयुक्त साधन बन गया है।

हजारों परिवार अपनी आजीविका के लिए मछली पालन पर निर्भर हैं, इसलिए सरकार प्रदेश में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में नौ और निजी क्षेत्र में छह ट्राउट मत्स्यशालाएं चल रही हैं, जो कि उत्पादकों को बीज उपलब्ध करवाती हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़, पांच सितारा होटलों में भारी मांग
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कुल्लू और मंडी जिले में ट्राउट पालन व्यावसायिक स्तर पर पहुंच गया है। चंडीगढ़ और दिल्ली के पांच सितारा होटलों में ट्राउट की भारी मांग है। उन्होंने कहा कि सरकार मछुआरों को उच्च गुणवत्ता वाले ट्राउट ब्रूड स्टॉक और रेनबो ट्राउट बीज प्रदान करने के लिए कुल्लू के पतलीकूहल में ट्राउट ब्रूड बैंक स्थापित करने पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें