फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPS Case: सीएम सुक्खू बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिली राहत, अब वकीलों की राय से बढ़ेंगे आगे

Fri, 22 Nov 2024 05:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से अफवाह फैलाकर लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की कानूनी व्याख्या पर स्पष्टता प्रदान की है, कानून को परिभाषित किया है, जो उच्च न्यायालय के निर्णय के पैराग्राफ 50 से भिन्न था। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष केस लग था, फैसले से राहत मिली है। अब हम आगे उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श करेंगे। वकीलों की राय से आगे बढ़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से अफवाह फैलाकर लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता बचकानी बातें कर रहे हैं। कभी समोसे की चर्चा करते हैं तो कभी टॉयलेट टैक्स की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस के विधायकों की संख्या दोबारा 40 पहुंची है, तब से भाजपा के नेता मुझे व्यक्तिगत तौर पर निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal CPS Case: सीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विधायक पद पर बने रहेंगे छह पूर्व सीपीएस
विज्ञापन


मीडिया और सोशल मीडिया पर मेरे इस्तीफे की पेशकश करने की खबरें तक भी चलाई जा रही हैं। ऐसे मामले उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को महंगाई, भ्रष्ट्राचार, बेरोजगारी के मुद्दे उठाने चाहिए। दो साल में कांग्रेस की सरकार ने समाज के सबसे आखिरी तबके के व्यक्ति के लिए काम किया है। उधर, गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी के साथ देर रात तक मुख्य संसदीय सचिवों के मामले को लेकर चर्चा की। शुक्रवार सुबह भी कोर्ट की सुनवाई से पहले मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच बैठक हुई। दोपहर बाद मुख्यमंत्री दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। शनिवार दाेपहर को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से शिमला आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें