फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhvinder Sukhu: विपक्ष के पास भ्रष्टाचार के तथ्य तो करवाएं सीबीआई जांच

Wed, 24 May 2023 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि गुमनाम पत्र से किसी पर भी आरोप लगाया जा सकता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जब सत्ता में थी तो उनके समय में गुमनाम पत्र जारी हुए थे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके पास तथ्य हैं तो वह सीबीआई जांच करवाएं। धर्मशाला में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि गुमनाम पत्र से किसी पर भी आरोप लगाया जा सकता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जब सत्ता में थी तो उनके समय में गुमनाम पत्र जारी हुए थे। उन्हें पहले उन सभी गुमनाम पत्रों की जांच करवानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर कार्य करती है।

विज्ञापन


अगर भ्रष्टाचार से संबंधित कोई भी मामला आता है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक हिमाचलवासी पर 92,840 रुपये का कर्जा है। प्रदेश सरकार को खर्च चलाने के लिए कर्जा लेने पड़ रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार अथक प्रयास कर रही है कि चार साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएंगे। इस दौरान कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन, विधायक बैजनाथ किशोरी लाल और फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें