आरडीजी बंद करने के बाद उपजी वित्तीय चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मिले।
केंद्रीय बजट में राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने के बाद उपजी वित्तीय चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मिले। सीएम सुक्खू मंगलवार को शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पी चिदंबरम से उन्होंने वित्तीय चुनौतियों पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर चिदंबरम के अनुभव और मार्गदर्शन से वित्तीय संकट के समाधान के लिए महत्वपूर्ण और मूल्यवान सुझाव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि इससे आगे की रणनीति को तय करने में मदद मिलेगी।