फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रक्षा मंत्री से मिले सीएम सुक्खू, सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत करने का किया आग्रह

Tue, 07 Mar 2023 04:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन की ओर से बनाई जा रही सड़कों के कार्य में तेजी लाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा, क्योंकि सड़कें ही यहां संपर्क का मुख्य साधन हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सहयोग का आग्रह भी किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी कुलदीप सिंह बांशटू और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती भी उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें