फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मुख्यमंत्री सुक्खू ने दून विधानसभा क्षेत्र में 383 करोड़ रुपये के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Wed, 19 Nov 2025 01:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)

सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 383 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने स्टाफ के साथ बातचीत की और स्थानीय लोगों का कुशलक्षेम भी पूछा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 383 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बद्दी-साई-रामशहर सड़क, दून क्षेत्र में 15.78 करोड़ रुपये की लागत के ट्यूबवेल, 10.64 करोड़ रुपये से निर्मित नागरिक अस्पताल, बद्दी और 3.15 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरोटीवाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा खंड बद्दी में हरिपुर संडोली, सूरज माजरा, लबाना और चक्कां में नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 73.21 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति योजना, बद्दी, 63.73 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली बद्दी-शीतलपुर-जगातखाना सड़क, 40 करोड़ रुपये के आईएसबीटी बद्दी, 37.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन बद्दी, बद्दी के छूटे हुए क्षेत्रों के लिए 37.10 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना और कल्याणपुर में पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला रखी।इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटीवाला का लोकार्पण करने के बाद सिविल अस्पताल बद्दी के भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ के साथ बातचीत की और स्थानीय लोगों का कुशलक्षेम भी पूछा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें