फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu News: 'जयराम और भाजपा के अन्य नेताओं को झूठ बोलने की लत, जनता के बीच बनवा रहे हैं अपना मजाक'

Sun, 30 Jun 2024 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/लंज (कांगड़ा)।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेताओं को झूठ बोलने की लत लग गई है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेताओं को झूठ बोलने की लत लग गई है। जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं, लेकिन भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में नहीं आने वाली है। पहले जयराम ठाकुर चार जून को हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते रहे, लेकिन उनकी ये बात झूठी साबित हुई है और अब भाजपा की सरकार बनने की नई-नई तारीख देकर जनता के बीच अपना मजाक बनवा रहे हैं।

विज्ञापन


सुक्खू ने रविवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र में धार, भटेहड़, मसरूर, धंगड़, बिलासपुर, सकरी, लोअर सुनेहत, सुनेहत, दयाल, धजाग और हार में कांग्रेस प्रत्याशी और अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के पक्ष में प्रचार और नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के 38 विधायक हैं और भाजपा किसी भी सूरत में सत्ता में नहीं आने वाली। होशियार सिंह ने अपनी विधायकी भाजपा को बेची है और दबाव में आकर विधायक पद से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक केवल अपने होटल-रिजॉर्ट की चिंता करते थे और जनता के काम लेकर कभी भी उनके पास नहीं आते थे। यह देहरा का भाग्य ही होगा कि होशियार सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दिया और अब कांग्रेस पार्टी ने उनकी धर्मपत्नी को यहां से चुनाव मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग एक हजार महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन की दो किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं। वहीं, बचे हुए फॉर्म की जांच का कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें