फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू का शिमला लौटने का कार्यक्रम टला, खराब मौसम बना वजह

Fri, 10 Nov 2023 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिमला आगमन स्थगित हो गया है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और शिमला में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिमला आगमन स्थगित हो गया है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। अब मुख्यमंत्री के शनिवार को शिमला पहुंचने की संभावना है। हालांकि, शनिवार को सीएम के हेलिकाप्टर की उड़ान मौसम पर निर्भर करेगी। शनिवार को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री के शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री दिल्ली एम्स में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री को एम्स से छुट्टी मिलनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते यात्रा टलने से शुक्रवार को भी वह एम्स में ही भर्ती रहे।

विज्ञापन


अब शनिवार सुबह मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। आईजीएमसी शिमला में दो दिन उपचाराधीन रहने के बाद मुख्यमंत्री को एम्स शिफ्ट किया गया था। बीते करीब तीन सप्ताह से मुख्यमंत्री एम्स में ही भर्ती हैं। बीते तीन-चार दिनों से मुख्यमंत्री ने सामान्य कामकाज को एम्स से ही करना शुरू कर दिया है। उच्च अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने कुछ दिनों के लिए लोगों से मिलने-जुलने और सफर नहीं करने की सलाह दी है। शिमला पहुंचने पर भी मुख्यमंत्री कुछ दिन अपने सरकारी आवास ओकओवर शिमला में आराम करेंगे।


 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की माता ने बेटे के स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन स्थित पैतृक गांव भंबड़ा में रहने वाली उनकी माता संसार देई बार-बार बेटे के स्वास्थ्य की अपडेट ले रही हैं। दिन-रात बेटे के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही हैं। भंबड़ा गांव में मुख्यमंत्री सुक्खू के घर पर पत्रकारों से बातचीत में माता संसार देई ने आंखें भरते हुए अपने बेटे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हालांकि उन्हें दिवाली पर बेटे के घर न आने का मलाल भी है। 80 वर्षीय संसार देई ने भावुक होते हुए कहा कि सुक्खू ने उनसे फोन पर कहा है कि मैं ठीक हूं और जल्द घर आकर आपका आशीर्वाद लूंगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने बताया है कि प्रदेश के विकास और यहां की जनता की भी चिंता है। मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े भाई राजीव सिंह ने बताया कि गत दिवस ही मुख्यमंत्री से बात हुई थी और अब वह स्वस्थ हैं। एक-दो दिनों में हिमाचल लौटने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें