फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- मंत्रियों और अधिकारियों के बीच नहीं है कोई टकराव, बेवजह दिया जा रहा तूल

Fri, 16 Jan 2026 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। इस पूरे मुद्दे को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। इस पूरे मुद्दे को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक कामकाज के दौरान कई बार मतभेद या विचारों में अंतर सामने आता है, लेकिन इसे विवाद का रूप देना सही नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी बातें पहले भी होती रही हैं और आगे भी होंगी, लेकिन इन पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व निभा रहे हैं। सरकार और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल है और विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आ रही। 

विज्ञापन

विक्रमादित्य विभाग पर दें ध्यान, मंत्रियों को ऐसे बयानों से बचना चाहिए: सुक्खू
प्रशासनिक अधिकारियों पर मंत्री की टिप्पणी के बाद गहराए विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह को नसीहत दी कि वह अपने विभाग पर ध्यान दें। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यप्रणाली को और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

शुक्रवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे बयान ध्यान आकर्षित करने के लिए भी होते हैं। इस मुद्दे को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मेरे लिए ऐसी बातें कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि मंत्री और अधिकारियों के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

प्रशासनिक कामकाज के दौरान कई बार मतभेद या विचारों में अंतर सामने आता है, लेकिन इसे विवाद का रूप देना सही नहीं है। ऐसी बातें पहले भी होती रही हैं, आगे भी होंगी, लेकिन इन पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। सभी अधिकारी निष्ठा और ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं। सरकार व प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल है और विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आ रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें