फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- उत्तराखंड में ध्यान कर शायद जाग जाए बागियों की अंतरआत्मा

Sun, 10 Mar 2024 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बागी विधायकों की हालत उन भेड़ों की तरह हो गई है, जिन्हें गडरिया हांक कर कहीं भी ले जा सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बागी विधायकों की हालत उन भेड़ों की तरह हो गई है, जिन्हें गडरिया हांक कर कहीं भी ले जा सकता है। सोचने की बात तो यह है कि उनका भारी-भरकम खर्च कौन उठा रहा है। पंचकूला के होटल में 10 दिन रहने का बिल ही 75 लाख रुपये आया है। अब वह उत्तराखंड के ऋषिकेष पहुंच गए हैं। वहां ध्यान योग से शायद उनकी अंतरआत्मा जाग जाए। पात्र महिलाओं को मई माह से 15 सौ रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे, अप्रैल में फार्म भरे जाएंगे। वर्ष 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएंगे।

विज्ञापन


सोलन के पुराने बस स्टैंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में वह कभी मंत्री तक नहीं बने, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया। भाजपा को यह रास नहीं आया और कुछ लोभी विधायकों की खरीद-फरोख्त करके सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया। कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले यह विधायक अब होटलों में दुबके बैठे हैं।

उन्होंने दावे के साथ कहा कि सरकार पांच साल तक चलेगी और उसके बाद वह जनता की अदालत में जाएंगे, क्योंकि जनता की अदालत सबसे बड़ी है। पूर्व भाजपा सरकार 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज छोड़ गई है। इसे चुनौती के रूप में लिया और कई अहम निर्णय लेते हुए पुराने नियमों को बदला। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इतनी भीषण आपदा में प्रदेश की कोई मदद नहीं की। उन्होंने बताया कि सरकार के दूसरे बजट में 2200 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ा है और यह भ्रष्टाचार व टैक्स चोरी के रास्तों को बंद करके बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


सबसे बड़े खनन माफिया हैं बागी विधायक
मुख्यमंत्री कहा कि भाजपा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचने वाले विधायक बहुत बड़े खनन माफिया हैं। खनन के लिए उन्होंने विधायक का रास्ता अपनाया था। यदि उन्हें लोगों की इतनी चिंता होती तो दस-दस दिन जनता को छोड़कर होटल ललित और अब उत्तराखंड में नहीं बैठते।

माता सीता की तरह सरकार अग्निपरीक्षा से निकलेगी पाक साफ : विक्रमादित्य
 कांग्रेस पार्टी के साथ बीते दिनों हुए प्रकरण को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बागी विधायकों पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो बार-बार अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने की कोशिश करें तो उनका भगवान भी कुछ नहीं कर सकते। लेकिन मुख्यमंत्री का दिल बड़ा है, जो बार-बार कहते हैं कि अगर कोई सुबह का भूला शाम को घर आए तो उसका हम स्वागत करते हैं। मगर बार-बार अगर कोई गलती करे तो उसका कुछ भी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और पार्टी की अग्नि परीक्षा चल रही है। लेकिन वह माता सीता की तरह अग्नि परीक्षा से बाहर पाक साफ होकर निकलेंगे। सरकार और मुख्यमंत्री भी इस अग्नि परीक्षा से बाहर निकलेंगे और आगे बढ़ेेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सियासी घटनाक्रम ने सबको शर्मसार किया है। वहीं उन्होंने खुफिया एजेंसियों और कानून व्यवस्था को भी घेरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अंदर इंटेलिजेंस फेलियर हुआ है। ऐसे पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें जो पुलिस अधिकारी दोषी पाए जा रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई राजनीतिक घटनाक्रम से हमें सबक लेने और सीखने की भी आवश्यकता है। हम सही का समर्थन और गलत का विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे।

जयराम का पलटवार- सुक्खू भी क्या खुद को मानते हैं भेड़
भेड़ और गडरिये के बयान पर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसा। पूछा कि वह भी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, क्या वह भी खुद को भेड़ मानते हैं। यह तंज उन्होंने सीएम के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने हुए कसा है, जिसमें सीएम ने बागी विधायकों की तुलना भेड़ों के साथ और भाजपा की तुलना गडरिये के साथ की थी। जयराम ने सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में कहा कि सीएम जैसे औहदे पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की बातें शोभा नहीं देतीं। उन्हें इसके लिए विधायकों और जनता से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि बागी विधायकों ने स्पष्ट कहा है कि वह जो कुछ भी कर रहे हैं और जहां भी जा रहे हैं, अपनी मर्जी से जा रहे हैं।
विज्ञापन

बागी विधायकों की सुरक्षा के लिए नियमों के तहत कुछ सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने ही विधायकों को सिक्योरिटी दे रखी है। रात-रात भर ये सुरक्षा कर्मी यही जांचते रहते हैं कि विधायक साहब हैं भी या कहीं गायब तो नहीं हो गए। कहा कि भाजपा आज पूरे सबूतों के साथ इस बात को कह रही है कि सरकार अल्पमत में आ गई है और कभी भी कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां खुद पैदा की हैं और इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आता देख आज जनता के साथ की गई झूठी गारंटियों को पूरा करने का एक और झूठ बोला जा रहा है। जनता सरकार के बहकावे में नहीं आने वाली और लोकसभा चुनावों में इसका करारा जवाब देने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें