फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दत्तनगर में रोज 70 हजार लीटर दूध का होगा उत्पादन, 20 हजार किसान होंगे लाभान्वित

Fri, 15 Nov 2024 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला जिला के रामपुर में 50,000 लीटर प्रतिदिन क्षमता के दत्तनगर दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया दत्तनगर दुग्ध प्रसंस्करण सयंत्र का उद्घाटन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दत्तनगर में 25.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मिल्कफेड के 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। यहां पहले ही 20 हजार लीटर क्षमता का संयंत्र स्थापित है, जिससे अब इस संयंत्र की क्षमता 70 हजार लीटर प्रतिदिन हो गई है। इस संयंत्र में फ्लेवर्ड मिल्क, खोया, घी, मक्खन, पनीर, लस्सी तथा दही का उत्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संयंत्र की क्षमता बढ़ने से चार जिलों शिमला, कुल्लू, मंडी तथा किन्नौर के दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की 271 दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 20 हजार किसानों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए काम नहीं किया। मैं आम परिवार से संबंध रखता हूं और मेरी माता भी गांव में खेती करती है। कोई भी किसान दूध का दाम बढ़ाने की मांग को लेकर मेरे पास नहीं आया, लेकिन मैंने गांव के लोगों के हाथ में पैसा पहुंचाने के लिए दूध का दाम 13-15 रुपये बढ़ाया। यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है और आने समय में पशुपालकों को और भी सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश दुग्ध संघ के अधिकारियों को आधुनिक तकनीक को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2025 तक एक ऐसा डिजिटल प्रणाली शुरू करें, जिससे दूध की खरीद में पारदर्शिता आए। किसानों को एसएमएस के माध्यम से उनके दूध की गुणवत्ता और उसके मूल्य की जानकारी प्रदान की जाए। इस प्रणाली के तहत दूध की खरीद का रियल टाइम डाटा उपलब्ध हो और किसानों को पैसा सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो सके।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष के दुष्प्रचार से विचलित नहीं होगी और जनता के लिए बेहतर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार ने बिना बजट और बिना स्टाफ के शिक्षण संस्थान व स्वास्थ्य संस्थान खोल दिए। चुनावी लाभ के लिए 5000 करोड़ की रेवड़ियां बांटीं। डबल इंजन सरकार की कमियों के कारण हिमाचल प्रदेश गुणात्मक सुविधाएं प्रदान करने में देशभर में पिछड़ गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवी-देवताओं और जनता के आशीर्वाद से हर चुनौती को पार कर रही है।

इससे पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि किसानों और बागवानों की उपज बाजारों तक पहुंचे। सरकार ने पिछले वर्ष दिए गए राहत पैकेज की तर्ज पर समेज एवं बागी में आपदा प्रभावितों को भी विशेष राहत पैकेज में शामिल करने का निर्णय लिया है।
 

पदम पैलेस भी गए सीएम सुक्खू
इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पदम पैलेस भी गए। इस दाैरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी माैजूद रहे। सीएम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, 'आज रामपुर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी द्वारा पदम पैलेस में किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन

अलग ब्रांड बनेगा पहाड़ी गाय का दूध
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी खेती से विमुख हो रही है। सरकार लोगों को फिर से खेती से जोड़कर अच्छी आमदनी देने का प्रयास कर रही है। इसलिए मुख्यमंत्री ने पशुधन की नस्ल सुधारने की पहल की और दूध के दामों मे ऐतिहासिक बढ़ोतरी की। उन्होंने कहा कि दुग्ध महासंघ को मूल्य संवर्धन पर ध्यान देना चाहिए। पहाड़ी गाय के दूध को एक अलग ब्रांड के रूप में बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों से गोबर खरीद भी जल्द शुरू की जाएगी। मिल्क फेडरेशन के एमडी विकास सूद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनी किशोरी लाल, कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष देवानंद वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकेश चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप और विभिन्न दुग्ध उत्पादक समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें