पहली पारी में 85 रन पर सिमटी थी पुडुचेरी की पारी
पूल-बी में हिमाचल के पांचवें मैच में पुडुचेरी की टीम पहली पारी में 85 रनों पर ही सिमट गई थी। हिमाचल ने पहली पारी में 9 विकेट पर 436 रन बनाकर 351 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पुडुचेरी की टीम हिमाचल को पहली पारी में मिली 351 रन की बढ़त को नहीं तोड़ पाई। बड़ी जीत पर हिमाचल को कुल सात अंक मिले। अब हिमाचल 21 अंकों के साथ विदर्भ के बाद दूसरे स्थान पर है।हिमाचल की टीम का अगला मैच 23 से 26 जनवरी को हैदराबाद और 30 जनवरी से 2 फरवरी तक गुजरात के साथ होगा।