फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Announcements Meeting: कितनी घोषणाओं को लागू किया, सीएम जयराम ने ली अफसरों की क्लास

Wed, 25 May 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी ओर से अप्रैल माह तक की घोषणाओं को इस वर्ष जून के अंत तक धरातल पर लाया जाना चाहिए, जिससे लोगों को इनके लाभ मिल सके। पूर्ण होने के स्तर तक पहुंच चुकी सभी परियोजनाओं को इस वर्ष जून तक जरूर पूरा कर लें। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री की घोषणाओें को कितना लागू किया है और कौन-कौन सी घोषणाएं अभी लागू करने को रह गई हैं। इसको लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को अफसरों की क्लास ली। उन्होंने ढुलमुल रवैये पर कई अधिकारियों से असंतोष भी जताया। सीएम ने गुरुवार की  कैबिनेट की बैठक इस बारे में विभागीय एजेंडा भेजने के भी आदेश दिए।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी ओर से अप्रैल माह तक की घोषणाओं को इस वर्ष जून के अंत तक धरातल पर लाया जाना चाहिए, जिससे लोगों को इनके लाभ मिल सके। पूर्ण होने के स्तर तक पहुंच चुकी सभी परियोजनाओं को इस वर्ष जून तक जरूर पूरा कर लें। इसके लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के कार्यों और घोषणाओं को कार्यान्वित करने में किसी भी स्तर पर कोताही सामने आने पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य विभागों को उनकी ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किए जाएं।

विज्ञापन


विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी इन आयोजनों में आमंत्रित करें। विभिन्न योजनाओं में जागरूक करने के लिए ऐसे 16 कार्यक्रम होंगे। योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इन घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करें और कार्य पूर्ण होने के स्तर पर पहुंच चुकी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इससे यह कार्य शीघ्र पूरे हो सकेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अव्ययित निधि के उपयुक्त उपयोग के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करें। प्रमुख भवनों, पुलों आदि का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। 

घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे: राम सुभग 
 मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा ने विभिन्न विभागों की ओर से कार्यान्वित कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2021 तक मुख्यमंत्री की ओर 2,123 घोषणाओं में से 1576 को क्रियान्वित किया जा चुका है और शेष का कार्य प्रगति पर है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैठक का कार्यक्रम बदल दूसरे दिन भी आरएसएस कार्यालय पहुंचे जयराम 

पीएम नरेंद्र मोदी की शिमला रैली की तैयारियों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की ओर से दीपकमल में बुलाई बैठक का कार्यक्रम बदल कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को भी आरएसएस कार्यालय पहुंच गए। संघ के आनुषंगिक संगठनों के कामकाज पर चर्चा के दौरान वह नाभा पहुंचे। यह बैठक बंद कमरे में हुई। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले संघ सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली की टोह ले रहा है। इसका असर आगामी दिनों में भाजपा की नई चुनावी रणनीति में नजर आएगा। मुख्यमंत्री उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रामेश्वर समेत कई पदाधिकारियों से मिले।

सीएम मंगलवार को भी आरएसएस के नाभा स्थित कार्यालय गए थे। दूसरे दिन भी वह करीब दो घंटे तक नाभा स्थित कार्यालय में रहे। यहां संघ के आनुषंगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ, किसान संघ, एबीवीपी, विद्या भारती आदि के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इन्होंने विभिन्न मसलों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने संघ के विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के कामकाज के बारे मेें भी अपना फीडबैक दिया। सीएम ने भी बताया कि संघ की इस बैठक में संगठन से संबंधित कार्यों पर चर्चा हुई। आगे कैसे बेहतर काम कर सकते हैं। इस संबंध में बैठना होता है। ये बैठकें नियमित रूप से होती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें