फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर यहां मनाएंगे होली, राजभवन जाकर राज्यपाल को दीं शुभकामनाएं

Thu, 01 Mar 2018 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ने राजभवन जाकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत को होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर शिमला में मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और समर्थकों के साथ होली मनाएंगे। 

विज्ञापन


होली की पूर्व संध्या पर वीरवार को जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली से लौटकर राजभवन शिमला में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को होली की शुभकामनाएं दीं। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेने के बाद सीएम जयराम ठाकुर वीरवार को दोपहर के बाद शिमला पहुंच गए।

उन्होंने ओक ओवर शिमला में कई अधिकारियों से विभिन्न मामलों पर बातचीत भी की। उन्होंने तय किया कि सवेरे होली वे ओक ओवर में ही मनाएंगे। इसके लिए कई प्रमुख लोगों को ओक ओवर के लिए आमंत्रित भी किया गया है। इसके बाद जयराम ठाकुर कांगड़ा दौरे पर निकलेंगे और पालमपुर जाकर होली मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें