फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेलीकाप्टर और अफसरों को यहां जाना पड़ेगा ऑन रोड

Sat, 20 Jan 2018 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अफसरों और लाव-लश्कर को ऑन रोड ही मंडी जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री का 17 सीटर हेलीकाप्टर जिला मंडी के भलटूधार में नहीं उतर सकता है। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने चंडीगढ़ से 5 सीटर हेलीकाप्टर मांगा है।

विज्ञापन


इसकी क्षमता पांच लोगों के बैठने की है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि हेलीकाप्टर में मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी के अलावा और कौन-कौन से अफसर हेलीकाप्टर में जाएंगे। इस पर संशय बना हुआ है। सूत्र बताते हैं कि कई अफसरों को ऑन रोड मंडी पहुंचने के लिए कह दिया गया है।

तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद सीएम जयराम ठाकुर 21 जनवरी से मंडी के दौरे पर निकल जाएंगे। शिमला से भटलूधार के लिए उड़ान भरेंगे। भलटूधार से थाची के लिए सीएम सड़क मार्ग होकर जाएंगे। यहां दोपहर बाद लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इसी दिन सीएम थाची से पैजान में भी लोगों से मिलेंगे, जिसके बाद दोपहर सीएम देवधार के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम मानी जाएंगे, जहां से वह सड़क मार्ग होते हुए बालीचौकी के लिए रवाना होंगे।

इसी दिन शाम को बालीचौकी में लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद सीएम जयराम ठाकुर मंडी के लिए निकलेंगे। इस दिन उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मंडी में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें