गुड़िया रेप और हत्या मामले से जुड़े लॉकअप हत्या मामले में गिरफ्तार आईजी जहूर जैदी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।गुड़िया रेप और हत्या मामले से जुड़े दूसरे केस सूरज लॉकअप हत्या मामले में गिरफ्तार आईजी जहूर जैदी की हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।
शुक्रवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया। न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जैदी ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत में जैदी की याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
इस मामले में जैदी समेत पुलिस के आठ अधिकारी और कर्मचारी 26 अगस्त से न्यायिक हिरासत में हैं। इन सभी पर कोटखाई थाना में सूरज की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।