फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सचिवालय नहीं आए मुख्यमंत्री, ओकओवर में मिटाई चुनावी थकान

Tue, 15 Nov 2022 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य सचिवालय के आर्म्सडेल और एलर्जली भवन में दिन भर अधिकांश शाखाओं में नई सरकार के गठन को लेकर गपशप का दौर चला। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को सचिवालय नहीं आए। सरकारी निवास ओकओवर शिमला में रहकर ही उन्होंने चुनावी थकान मिटाई। दोपहर को राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री भी सचिवालय नहीं आए। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही मंत्री बैठकें कर रहे हैं। उधर, राज्य सचिवालय में सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीटों के गुणा भाग करने में ही पूरा दिन बिताया।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय के आर्म्सडेल और एलर्जली भवन में दिन भर अधिकांश शाखाओं में नई सरकार के गठन को लेकर गपशप का दौर चला। विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में लगी आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज बहुत अधिक नहीं है। मतदान करने के बाद सोमवार को सचिवालय पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच राजनीतिक समीकरणों को लेकर ही चर्चा रही।

अधिकांश आईएएस और एचएएस अधिकारी किसी एक अधिकारी के कमरे में ही बैठकर अपने-अपने तर्क देते नजर आए। भाजपा विचारधारा वाले अफसर जहां रिवाज बदलने पर जोर देते रहे, वहीं कांग्रेस की विचारधारा वाले अफसर राज बदलने पर अड़े रहे। सचिवालय के एक कमरे में बैठकर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समीकरणों की जानकारी लेकर कई अधिकारी अन्य कमरों में जाकर भी यह जानकारियां देते दिखे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सचिवालय नहीं आने पर उनका निजी स्टाफ भी घूमता फिरता ही नजर आया। सोमवार को राजधानी शिमला में हुई बारिश से बढ़ी ठंड के बीच चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी माहौल गरमाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें