फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नहीं थम रहा कोरोना, सीएम जयराम ने दिए लॉकडाउन जैसी सख्ती के निर्देश

Wed, 24 Mar 2021 08:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल में बढ़ते कोरोना मामलों ने बढ़ाई चिंता
  • हिमाचल में हो सकती है लॉकडाउन जैसी सख्ती
  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए संकेत
  • स्कूल खुलने रखने या बंद करने पर एक-दो दिन में फैसला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में थम नहीं रहे कोरोना के मामलों को लेकर प्रदेश सरकार एक बार फिर लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को राजभवन में आयोजित लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार और सदस्य जय प्रकाश काल्टा के शपथ समारोह के दौरान यह संकेत दिए। सीएम ने कहा कि देश के साथ-साथ प्रदेश में भी एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन


सरकार इस पर नजर बनाए हुए है। स्कूलों में बढ़ते कोरोना के मामलों पर सीएम ने कहा कि सरकार एक-दो दिन में समीक्षा बैठक करेगी। इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश के धार्मिक स्थलों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाहरी राज्यों से जत्थे मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन करने आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से एसओपी जारी की गई है। सभी को दिशा-निर्देशों का पालना करते हुए व्यवस्था करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें